नायब तहसीलदार के द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा के कई संगठनों में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। भाजपा के विधानसभा प्रभारी अरुण जायसवाल ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो नहीं तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर मंगलवार को विशेष उच्च शिक्षा सचिव समेत अन्य अधिकारियों संग मां कामाख्या धाम पर दर्शन कराकर लौटने के बाद एक विवादित बयान दिया जिसे वहां कुछ लोगों ने रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा था कि, राम मंदिर में पूजा करने वाले लोग बेवकूफ हैं, यह एक दुकानदारी है।