फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने जन औषधि केंद्र संचालक से मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीएमओ ने जन औषधि केंद्र पर दवाएं नहीं होने और समय से पूर्व बंद करने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने केंद्र संचालक से दवाइयों की जहां सूची मांगी है वहीं समय से पूर्व बंद होने के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। साथ ही निर्देशित किया है कि हर हाल में केंद्रों का संचालन समय तक सुनिश्चित कराया जाए। अमर उजाला ने बीते 16 अक्तूबर को पेज नंबर दो पर जन औषधि केंद्रों से जरूरी दवाएं नदारद बाजार से खरीदनी पड़ रही महंगी दवाएं शीषर्क से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने आनन-फानन में केंद्र संचालक को दवाओं की जहां सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं समय से पूर्व बंद किए जाने के मामले पर जानकारी देने को कहा। ऐसे में केंद्र संचालक द्वारा जानकारी दी गई कि जिला और महिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बाहर की दवा लिखी जा रही है, जिससे बिक्री एक दम ठप होने से दिक्कत हो रही है। इसके अलावा डिमांड के मुताबिक जेनेरिक दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे काफी दिक्कत उठानी पड़ी रही है। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि दवाओं की सूची मांगी गई है। साथ ही डाक्टरों द्वारा बाहर से दवा लिखने की भी शिकायत मिली है। जांच कराने के लिए टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें