रौजा उपकेंद्र के ग्राम सभा बिंदवलिया में विद्युत मेगा कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर 44 उपभोक्ता आए जिसमें मौके पर 30 लोगों को छूट का लाभ देते हुए ढाई लाख रुपया जमा कराया गया। पांच लोगों का मौके पर परिसर में विभागीय मीटर लगाया गया। अवर अभियंता रौजा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज ग्राम सभा बिंदवलिया में मेगा कैंप लगाकर गांव में बिजली चेकिंग की गई। इस दौरान पांच लोग बिना कनेक्शन लिए विद्युत उपभोग करते हुए पकड़े गए विद्युत चोरी में विजिलेंस थाना रौजा पर एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा एकमुश्त समाधान योजना लागू है जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। सभी बकाएदार उपभोक्ता अपने बकाए बिल का भुगतान छूट का लाभ लेते हुए अवश्य जमा कर दें। कैंप में ऑपरेटर विश्वजीत सिंह एवं सभी संविदा कर्मी मौजूद थे।