गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने जमाती लोगों को संरक्षण देने के मामले में बाइस लोगों के खिलाफ कोतवाली में साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। देहरादून एवं सहारनपुर से दिलदारनगर में एक जमात में 11 जमाती आए थे। वहां जमात समाप्त होने के बाद सभी बिना सूचना के गाजीपुर स्थित एक मस्जिद में रुके थे। पुलिस ने उनको साथ लेकर आए तीन लोगों को और पकड़ा। जांच के बाद तीन लोगों के पाजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने सभी को संरक्षण देने के मामले में बाइस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।