फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की पहल रेग्युलेटर के लिए नहीं भटकेंगे तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। डीएम की पहल पर सात मई तक जिले में 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंच जाएगा। इससे जिला अस्पताल में आक्सीजन की किल्लत की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं जैम पोर्टल से 57 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आर्डर किया गया है। इतना ही नहीं 50 रेग्युलेटर भी जिला अस्पताल पहुंच गया है। इसके अलावा 100 और आर्डर किया गया है। जिला अस्पताल में सिर्फ 25 रेग्युलेटर थे, जिसमें पांच खराब थे। बुधवार को 50 रेग्युलेटर आ गए। अब 70 रेग्युलेटर हो गए हैं। इसके साथ ही 100 और आर्डर किया गया है। अब जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को रेग्युलेटर के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पीपीई किट की भी जिले में काफी कमी थी। इससे कोरोना से जूझ रहे लोगों की सेवा में लगे चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी भी काफी विचलित रहते थे। जिलाधिकारी ने एक हजार पीपीई किट भी मंगवा लिया है। इससे भी स्वास्थ्य कर्मियों को काफी सहूलियत होगी। जिला अस्पताल से मरीजों के तीमारदारों द्वारा बार-बार चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार की सूचना आती रहती थी। इस पर एसपी डा. ओपी सिंह से अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी को सक्रिय करने को कहा था। इसके तहत एसपी ने चौकी स्थापित करते हुए यहां दस कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें