फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में नौ लाख की वसूली की

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। विजिलेंस टीम के साथ ही विद्युत विभाग की टीम ने रामपुर, भुजहुआ सहित सैदपुर नगर में छापेमारी की। इस दौरान नौ लाख रुपये की वसूली की गई। साथ ही 116 लोगों की बिजली काटी गई। सैदपुर के एक्सईएन आशीष कुमार चौहान ने बताया कि विद्युत बकाए की वसूली के साथ ही बिजली चोरी पर विभाग सख्त हो गया है। शनिवार और रविवार को संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के दौरान भुजहुआ गांव में चार व्यक्तियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि रामपुर गांव में चार बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सैदपुर नगर में सुबह छह से आठ बजे तक छापेमारी की गई। इसमें नौ ऐसे कनेक्शनधारी पकड़े गए जो कनेक्शन के बावजूद कटिया मार कर एसी चला रहे थे। टीम में उप खंड अधिकारी शिवशंकर कुमार, जेई नाथूराम यादव, मोहनलाल एवं विजिलेंस की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें