फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 विद्यालयों में ही चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जर्जर होने पर ध्वस्त कराए गए परिषदीय विद्यालयों का पुर्ननिर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जिले को पहली किस्त के रूप में सात करोड़ 82 लाख से अधिक की धनराशि मिली है। इस धनराशि से 99 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन का पुर्ननिर्माण होना है। अभी 50 विद्यालयों में ही निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में जर्जर हो गए विद्यालयों को ध्वस्त कराया गया है। इसके चलते पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है। शासन की ओर से विभिन्न ब्लाकों में स्थित 99 विद्यालयों के पुर्ननिर्माण के लिए जिले को सात करोड़ 82 लाख 13 हजार की धनराशि दिसंबर में उपलब्ध कराई गई। इससे 94 प्राथमिक एवं पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय में दो-दो कमरे, प्रधानाचार्य कक्ष, बारामदा का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 15 लाख 14 हजार की लागत आएगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुर्ननिर्माण 28 लाख 22 हजार से कराया जाएगा। इस धनराशि से सभी पांचों विद्यालयों में चार-चार कमरे, प्रधानाचार्य कक्ष, बारामदा का काम होगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें