फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण का कारण न बता पाने पर लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद स्तरीय जिला पोषण एवं कंवर्जेंस समिति की बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ से बच्चों में होने वाले कुपोषण रोग की जानकारी ली। कुपोषण किन-किन कारणों से हो रहा है के बारे में बारी-बारी जानकारी ली जिस पर कुछ सीडीपीओ द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह प्रत्येक सीडीपीओ दो गांव की विजिट करते हुए बराबर सुपरविजन करते रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव में गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन, पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। ऐसे पात्र गरीब परिवारों को चिन्हित करते हुए उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। उन्होंने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें एनआरसी में भर्ती कर उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बराबर फील्ड निरीक्षण कर प्रतिदिन मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, सभी सीडीपीओ, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें