फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में व्याप्त असुविधाओं के बाबत जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरिष्ठ नेता भानूप्रताप जायसवाल ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुम्ही कला को गोद लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों संग केंद्र का निरीक्षण भी किया। अस्पताल में व्याप्त असुविधाओं को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार एवं फॉर्मासिस्ट सुभाषचंद्र से बातचीत की। भाजपा नेता ने वार्ड, दवा कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, शौचालय आदि का भी अवलोकन किया। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए एक्सईएन सैदपुर से बात की। एक्सईएन ने एक सप्ताह में बिजली संबंधी समस्या के निवारण का भरोसा दिया। इस मौके पर रविंद्र जायसवाल, नंदलाल वर्मा, विनोद गुप्ता, विशेश्वर बिंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें