गाजीपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 के सकलेनाबाद में 7.75 लाख की लागत से आरसीसी नाली व सड़क का निर्माण होगा। इससे तीन हजार लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। साथ ही जलभराव की समस्या दूर होगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लंबे समय से सकलेनाबाद में आरसीसी नाली व सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। इसको लेकर अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से पहल की गई है।