फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाने पहुंचे रविंद्र जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री जी ने इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। ये बातें स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार की देर शाम नेपाल विमान हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस ह्रदय विदारक घटना से पूरी प्रदेश की सरकार दुखी और मर्माहत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर मैं आपका दर्द बांटने आया हूं। जिला प्रशासन ने परिजन को काठमांडू भेजा है। वहां से मृतकों का शव ले आने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इस दुख की घड़ी में हम सभी आप लोगों के साथ खड़े हैं।
मंत्री सबसे पहले मृतक अनिल राजभर के गांव चकजैनब पहुंचे। वहां परिजनों से बताया कि इस परिवार में मृतक अनिल ही एकमात्र कमाऊ पुत्र था। इसके मौत के बाद भाई इस परिवार का सहारा बचा है जो बेरोजगार है। इस परिवार को आर्थिक मदद की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने परिजनों से पूछा कि आपको प्रधानमंत्री आवास मिला है या नहीं। इस पर परिजनों ने बताया कि आवास की सूची में नाम था। आवेदन भी किया गया था। इसके बाद भी नाम कट गया। जिलाधिकारी के साथ मंत्री ने आश्वासन दिया कि जितना संभव होगा सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी ।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री रविंद्र जयसवाल मृतक सोनू जायसवाल के घर गए। वहां पर परिजनों को ढांढस बंधाकर अलावलपुर अफ्गां स्थित मृतक विशाल शर्मा के घर गए। वहां पर परिजनों से मिलकर मृतक अभिषेक कुशवाहा के घर धरवां गए। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर आश्वासन देते हुए हर संभव आर्थिक मदद संभव होगी सरकार द्वारा एवं जिला प्रशासन के द्वारा देने का आश्वासन दिया।
मंत्री रविंद्र जयसवाल ने सभी परिवारों को मदद पहुंचाने का वादा किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ जिलाधिकारी अर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह, उप जिला अधिकारी वीर बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद बलराम, तहसीलदार कासिमाबाद जया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें