फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र के सभी कोटेदारों के यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण की प्रक्रिया बुधवार की सुबह से ही तहसील प्रशासन के पर्यवेक्षण में प्रारंभ हुई। इसमें सभी राजस्व निरीक्षक, लेखपाल वितरण की कार्रवाई अपनी उपस्थिति में करवाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान रखा गया और सभी से इसका पालन कराया गया। तहसील प्रशासन की ओर से वितरण स्थल पर साबुन और पानी की व्यवस्था भी कराई गईहै ताकि ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के पहले हाथ अच्छी तरह से अनिवार्य रूप से धोकर लगाया जाए। इस दौरान लोगों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया जा रहा था कि एक समय पर वितरण स्थल पर क़तार में यथासंभव पांच से अधिक व्यक्ति नहीं रहें। उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि कोटेदारों के यहां अंत्योदय कार्ड पर 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र ग्रहस्थी पर प्रति यूनिट पांच किग्रा खाद्यान्न वितरित किया गया। कोरोना महामारी के कारण शासन की ओर से अप्रैल, मई एवं जून में प्रत्येक लाभार्थी को दोगुना खाद्यान्न देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही दाल भी वितरित कराया जा रहा है। आवंटन प्राप्त होने पर अप्रैल माह के शेष खाद्यान्न और दाल के वितरण की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें