फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रतनपुरा ने जीता खिताब, गाजीपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुददीनपुर थाना क्षेत्र के रघुवंशी क्रिकेट क्लब पतार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रात्रि कालीन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मऊ के रतनपुरा और गाजीपुर के बीच खेला गया। रतनपुरा ने गाजीपुर को 14 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह ने विजेता टीम को कप प्रदान करते हुए कहा कि खेल से शारीरिकउ और मानसिक विकास होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। जीत और हार खेल में होता रहता है। फाइनल मैच के दौरान गाजीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रतनपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में तीन विकेट खोकर महज 106 रन बनाए। ऐसे में रतनपुरा मऊ की टीम ने मैच 14 रनों से जीत लिया। मैच में अंपायर हरिद्वार, वेद प्रकाश चिंटू, कॉमेंटेटर की भूमिका शिबू सिंह और पप्पू यादव ने निभाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमन सिंह, युवा समाजसेवी बाबुल सिंह, ग्राम प्रधान मुन्ना राम, पृथ्वी सिंह, कृपाशंकर सिंह, नथुनी सिंह, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें