जमानियां। नगर के स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में मंगलवार को कॉलेजस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंडिया राउंड में पुरुष वर्ग में रणविजय यादव अव्वल रहे। जबकि विश्वजीत और विजय यादव दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में प्रियंका यादव‚ नंदनी यादव को क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कंपाउंड प्रतियोगिता में प्रथम निशा मौर्य‚ पुरुष वर्ग में प्रथम विकास यादव द्वितीय पुरस्कार ताबिश अली को हासिल हुआ। रिर्कव राउंड में आदित्य उपाध्याय अव्वल रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका नीतीश सिंह, राकेश मौर्या एवं आदिल ने निभाई। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विभाग सह प्रचारक दीपक रहे। विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग के प्रांत सेवा प्रमुख दिनेशचंद्र पांडेय रहे। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, डा. संजय कुमार सिंह, डा. अरुण कुमार, डा. अंगद प्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।