गाजीपुर। अयोध्या धाम में सोमवार को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसका उत्साह जिले के आठ नगर निकायों और 1238 ग्राम पंचायतों में देखने को मिला। जहां हर मोहल्ले और गली-गली में जय श्री राम की गुंज सुनाई दे रही थी। हर कोई रामधुन में लीन है। वहीं, 22 जनवरी को घर-घर रामोत्सव मनाने की तैयारी है। वहीं, प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों को झालरों से सजवा दिया है। साथ ही करीब 500 मंदिरों पर सुंदर कांड का पाठ हो रहा है। अतिप्राचीन राम लीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे 450 साल पुराने हरिशंकरी स्थित राम चबूतरे और राम सिंहासन के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया।भाजपा नगर कमेटी की सहभागिता से सफाई और गंगा जल से धुलाई की गई, जिसमें भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, अभिनव सिन्हा के साथ अति प्राचीन रामलीला कमेटी के मंत्री ओम प्रकाश तिवारी बच्चा तिवारी और कमेटी सदस्यों ने सहभाग किया। यहां पर सोमवार को सुंदर कांड के पाठ के साथ अयोध्या धाम से लाइव प्रसारण भी एलईडी से होगा। वहीं पाली गांव, रेवतीपुर के बवाडा,सुजानपुर, सुहवल, गरूआमकसूदपुर आदि गावों में औड़िहार के सैदपुर में शोभायात्रा निकाली गई। दुबिहां के कष्टहरणी मंदिर व लौवाडीह गांव स्थित छोटकी मठिया सहित गांधी नगर डिग्री कालेज व अन्य स्थानों पर रामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। कष्टहरणी देवी मंदिर के पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि देवी मंदिर पर सुंदर कांड पाठ के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा है।
भीमापार बाजार में स्थित मां भीमादेवी नवदुर्गा मानस मंदिर (संघत) और विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। कासिमाबाद:रामलीला मैदान से श्री राम कलश यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ भगवान की विभिन्न रूपों में रथों पर सवार झांकी निकाली गई। शादियाबाद में शोभा यात्रा भूमि धारिया साधु के कूटी से निकाली गई।
अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद