फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजतिलक कर श्रीराम का राज्याभिषेक किया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद चौक स्थित रामचबूतरा पर श्रीराम राज्याभिषेक के दौरान मंच पर विराजमान रामदरबार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। श्री रामलीला समिति धारानगर की ओर से धनतेरस के मौके पर श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के चौक स्थित रामचबूतरा पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीरामचंद्र जी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजतिलक कर राज्याभिषेक किया गया। राजतिलक होते ही चारों भाइयों के जयकारा से पूरा माहौल गूंज उठा। खुशी में मिष्ठान वितरित किया गया। कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए इस बार राज्याभिषेक के पूर्व शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। इस मौके पर ओपी गिरी, धर्मचंद चौधरी, सुरजीत पांडेय, रविप्रकाश पांडेय, लालबाबू जायसवाल, प्रदीप राय, मनीष शर्मा, बृजदेव राय, नवनीत पाठक, राहुल पांडेय, अभिषेक पांडेय, निलेश राय, पुजारी सदानंद महाराज, भागवत तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें