शहर के स्टेशन रोड स्थित भाकपा कार्यालय भारद्वाज भवन में डॉ. रामबदन सिंह की श्रद्धांजलि सभा में
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री एवं शिक्षक नेता डाॅ. रामबदन सिंह की याद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय भारद्वाज भवन में समकालीन सोच परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा रविवार को की गई। इस मौके पर श्रीकांत पांडेय ने कहा कि रामबदन सिंह एक सच्चे कम्युनिस्ट, प्रखर बुद्धिजीवी, लेखक और शिक्षक नेता थे। भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा पार्टी एवं समाज के बारे में सोचते थे। श्रद्धांजलि सभा में संतोष तिवारी, शशिकांत कुशवाहा, रामजी यादव, रमाशंकर सिंह यादव, श्रीकांत मौर्य ने विचार रखे। अध्यक्षता कन्हई राम प्रजापति और संचालन रामनगीना कुशवाहा ने किया। डाॅ. पियूषकांत सिंह ने आभार व्यक्त किया। संवाद