फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्र गौरव से जुड़ा

विज्ञापन
श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पण राशि सौंपते सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडले? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जखनिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज ने आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश को एक करोड़ एक लाख एक हजार 101 रुपए की समर्पण राशि सौंपी। कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्र गौरव से जुड़ा है। महामंडलेश्वर ने कहा कि पवित्र कार्य में दिया गया सहयोग सिद्धकारी होता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में वर्षों से लंबित है। इसके भव्य भवन निर्माण की सहयोग की प्रक्रिया में 50 करोड़ हिंदुओं सहित अन्य समाज के लोगों ने समर्पण राशि भेंट किया, यही हमारे राष्ट्र का गौरव है। काशी प्रांत के प्रचारक रमेश ने कहा कि श्रीराम आस्था एवं विश्वास के प्रतीक हैं। आज पूरे देश में जो प्रचार हुआ है यह अभियान धन संग्रह का नहीं बल्कि जन संग्रह का अभियान था। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी भोलेंद्र, जगदीश, कमलेश, आनंद, सचिदानंद सिंह, रामतेज पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रभुनाथ चौहान, राधेश्याम जायसवाल, सर्वेश पांडेय, लौटू प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें