विश्व एड्स दिवस पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही सीएमओ कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इसके बाद सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीएमओ डा. हरगोविंद ने बताया कि एड्स जागरूकता एवं बचाव के उद्देश्य को लेकर रैली निकाली गई।
रैली गोरा बाजार के विभिन्न इलाकों से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। गोष्ठी में एड्स की भयावहता और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ ने बताया कि साल 1988 में विश्व एड्स दिवस को पहले इंटरनेशनल हेल्थ-डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। यह दिन एचआईवी टेस्टिंग, रोकथाम और देखभाल लोगों को विश्व स्तर पर खुद को एक साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में है।
यह दुनिया भर के लोगों के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने, एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को सपोर्ट करने और इससे जान गंवाने वालों को याद करने का एक दिन है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय और स्थानीय सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों के बीच एड्स और एचआईवी के बारे में जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाना है।
इस मौके पर एसीएमओ डा. मनोज सिंह, डा. जेएन सिंह, डा. एसडी वर्मा, डा. सुजीत मिश्रा, डा. मिथिलेश सिंह, अंजु सिंह, स्वर्ण लता सिंह, श्वेता, संगीता आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सहयोगी चार स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मी, नौ आईसीटीसी सेंटर और एआरटी सेंटर के कर्मी मौजूद रहे।