फोटो-24-सैदपुर में निकली मतदाता जागरूकता रैली-स्रोत-पाठक
सैदपुर। मतदाता जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर में रैली निकाली गई। तहसील परिसर से एसडीएम ज्योति चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों, नगर पंचायत और तहसील कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली में जनगणना-2027 और मतदाता जागरूकता के बैनर के साथ ‘सशक्त लोकतंत्र की क्या पहचान, हर मतदाता की भागीदारी’ का नारा लगाया गया। रैली विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान तहसीलदार हिमांशु सिंह, सुनीता सिंह, अर्जुन कुमार राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।