औड़िहार। दस्तक अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर जागरूक करने का काम किया। सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजीव सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इनसे बचाव के लिए सैदपुर ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं में लगभग 240 आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जापानी इंसेफेलाइटिस दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, डायरिया और कुपोषण की रोकथाम के लिए तीव्र स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी रोग के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। आसपास साफ-सफाई रखना चाहिए। संवाद