फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर स्वच्छता और मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जमानिया में मतदाता जागरूकता रैली निकालती रासेयो की छात्राएं। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने रैली निकाल कर स्वच्छता, मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को यातायात के नियम भी बताए और उसका पालन करने की अपील भी की। पीजी कॉलेज की तीनों इकाइयों के स्वयं सेवकों ने पीजी कॉलेज चौराहे पर रुक कर बिना हेलमेट पहने लोगों एवं बिना सीट बेल्ट लगाए आवागमन कर रहे वाहनों के चालकों को यातायात नियम बताकर जागरूक किया। इस दौरान डॉ. सत्येंद्रनाथ सिंह, डॉ. जेके राव एवं डॉ. हेमंत कुमार सिंह मौजूद थे। खानपुर : बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक परशुराम यादव तथा संचालन कार्यक्रम प्रभारी रविश्याम ने किया। इस अवसर पर शिवप्रकाश त्रिपाठी, संजय सिंह, विजयबहादुर यादव, अंशुमान सिंह आदि उपस्थित थे। नंदगज : श्री ठाकुरजी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बरहपुर गांव की मलिन बस्ती में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधक उमाकांत सिंह, त्रिभुवननाथ सिंह, अंशु शर्मा, रोहित दुबे मौजूद रहे। जमानिया : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने गोद लिए गांव करजहीं एवं मदनपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र एवं आभार डॉ. अरुण कुमार ने जताया। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें