बारा। लोक आस्था के पर्व छठ के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। नई दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी, उधना से मुजफ्फरपुर, पुणे से दानापुर एवं कोटा एवं उदयपुर सिटी से पटना-पीडीडीयू के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल (क्लोन संपूर्ण क्रांति) एक्सप्रेस पटना से 21, 23, 25, 27 एवं 29 नवंबर और एक दिसंबर की शाम 16 बजे खुलकर अगले दिन 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से 22, 24, 26, 28 एवं 30 नवंबर तथा दो दिसंबर की सुबह आठ बजे खुलकर उसी रात 21.55 बजे पटना पहुंचेगी। इस स्पेशल में फर्स्ट एसी का एक, सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के दो, इकॉनमी एसी के पांच, शयनयान के छह और जनरल तीन कोच होंगे। इसी तरह कोटा - दानापुर फेस्टिवल स्पेशल कोटा से 13, 16, 19 और 25 नवंबर की सुबह 09.50 बजे खुलकर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 14, 17, 20 और 24 नवंबर की रात 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 08.25 बजे कोटा पहुंचेगी। इस स्पेशल में सेकेंड एसी के दो, इकॉनामी एसी के दस, शयनयान श्रेणी के छह और जनरल के दो कोच होंगे। रानी कमलपति दानापुर फेस्टिवल स्पेशल रानी कमलपति से 14 और 21 नवंबर को दोपहर 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 15 और 22 नवंबर को 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे रानी कमलपति पहुंचेगी। इस स्पेशल में सेकेंड एसी के तीन,इकॉनामी एसी के आठ, स्लीपर चार और जनरल के चार कोच होंगे। नई दिल्ली बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 18,21,24 और 27नवंबर को नई दिल्ली से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 12.15 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से 19,22,25 एवं 28 नवंबर को 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 13.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह उधना मुजफ्फरपुर स्पेशल उधना से 11,18 एवं 25 नवंबर की रात 22.10 बजे खुलकर सोमवार को 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी मुजफ्फरपुर से 13,20 एवं 27 नवंबर को 08.00 बजे खुलकर मंगलवार को 17.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 10 कोच होंगे। पुणे - दानापुर स्पेशल पुणे से 12,19,26 नवंबर और तीन दिसंबर की सुबह 06.35 बजे खुलकर सोमवार को 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 13,20,27 नवंबर और 04 दिसंबर को 13.30 बजे खुलकर मंगलवार को 18.20 बजे पुणे पहुंचेंगी। इस स्पेशल में वतानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 18 कोच होंगे। दूसरी पुणे दानापुर स्पेशल पुणे से 15,22,29 नवंबर और छह दिसंबर को 15.15 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी दानापुर से 16, 23,30 नवंबर और सात दिसंबर की रात 22.40 बजे खुलकर शनिवार को 05.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल में वतानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 18 कोच होंगे। वहीं पुणे - दानापुर अनारक्षित स्पेशल पुणे से 14,21,28 नवंबर और पांच दिसंबर की सुबह 06.35 बजे खुलकर बुधवार को 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी दानापुर से 15,22,29 नवंबर और छह दिसंबर को 13.30 बजे खुलकर बृहस्पतिवार को 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे।