फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे प्रशासन ने 40 को भेजा नोटिस, कल चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन रोड, लंका और अफीम फैक्ट्री के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले 40 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इनको 13 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर रेलवे प्रशासन बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवाएगा। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दूसरी ओर नोटिस जारी होने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे प्रशासन की योजना है कि भूखंड को अतिक्रमण मुक्त कराकर रेल कर्मियों के लिए आवासीय बिल्डिंग का निर्माण किया जाए।

सिटी रेलवे स्टेशन रोड से लंका होते हुए अफीम फैक्ट्री तक रेलवे की लगभग पांच लाख स्क्वायर फीट जमीन है। वर्षों से लोग रेलवे की जमीन पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण किए हुए हैं। टिनशेड, झोपड़ी से लेकर पक्के निर्माण तक कर लिए गए हैं। लेकिन, अब रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन की सुध ली है। यहां रेल कर्मियों के लिए आवासीय बिल्डिंग का निर्माण कार्य होना प्रस्तावित है। एक महीने पहले पहले चरण का अतिक्रमण हटाया जा चुका है। सिटी रेलवे स्टेशन रोड, लंका और अफीम फैक्ट्री के पास से 67 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे।
विज्ञापन


अब 13 अगस्त को दूसरे चरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अतिक्रमणकारी खुद अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उनके अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।



-
76 वर्ष पूर्व दौड़ती थी ट्रेन
गाजीपुर। ब्रितानी हुकूमत काल में मुख्य डाकघर के पास अफीम फैक्ट्री में कच्चे माल को लाने और तैयार अफीम को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अंग्रेजों को सुरक्षित संसाधन की जरूरत महसूस हुई। इसके लिए उन्होंने अफीम फैक्ट्री से लेकर लंका होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक बिछा दी। इसी ट्रैक से ट्रेन के जरिए सिटी रेलवे स्टेशन से कच्चा माल अफीम फैक्ट्री के लिए आता था। साथ ही तैयार अफीम को इसी रूट से सिटी रेलवे स्टेशन तक भेजा जाता था। आजादी के बाद ट्रैक पर ट्रेनें दौड़नी बंद हो गईं। नतीजतन रेलवे ट्रैक अनुपयोगी हो गई। समय बीतने के साथ रेलवे के भूखंड पर कब्जा शुरू हो गया।
आवासीय भवन से रेलकर्मियों को मिलेगी सहूलियत
गाजीपुर। वर्तमान में रेल कर्मी सिटी रेलवे स्टेशन पर बनाए गए टिनशेडनुमा रेलवे क्वार्टर में रहते हैं। क्वार्टर काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में रेलकर्मियों के रहने के लिए नए भवन की जरूरत काफी समय से महसूस हो रही थी। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि सिटी रेलवे स्टेशन रोड से लंका, अफीम फैक्ट्री तक स्थित भूखंड पर आवासीय भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें