फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रेलवे स्टेशनों से रेल नीर नदारद, बेखौफ बिक रहे अन्य ब्रांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी रेल मंडल के तहत जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से रेल नीर नदारद है। अन्य ब्रांडों के बोतलबंद पानी की खरीदारी के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। रेल नीर की तुलना में अन्य ब्रांडों के बोतलबंद पानी महंगे दामों पर यात्रियों को खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन के स्टाॅल संचालकों की ओर से रेल नीर की जगह पर दूसरे ब्रांड के बोतलबंद पानी की बिक्री की जा रही है। यात्रियों के अनुसार इसकी वजह रेल नीर की बोतल पर कम मुनाफा होना है। रेल नीर यात्रियों को केवल 15 रुपये में बेचा जाता है। इस पर स्टॉल संचालकों को केवल तीन रुपये प्रति बोतल फायदा होता है। जबकि दूसरे ब्रांड के बोतलबंद पानी की बिक्री 20 रुपये में की जाती है। इन पर स्टॉल संचालकों को आठ रुपये तक की बचत हो जाती है। यही कारण है कि स्टॉल संचालक रेल नीर की बिक्री करने से कतराते हैं। कुछ ऐसा ही हाल औड़िहार जंक्शन का भी है। यहां पर भी विभिन्न स्टॉलों पर रेल नीर नहीं है। रेल नीर नहीं होने के कारण यात्रियाें को विवशता में अन्य ब्रांडों के बोतलबंद पानी की खरीदारी करनी पड़ रही है। इसके लिए जेब से 20 रुपये प्रति बोतल भुगतान करना पड़ रहा है। इसी तरह दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर भी रेल नीर की बिक्री नहीं की जा रही है। गर्मी के कारण यात्रियों को बार-बार प्यास लग रही है। ऐसे में वह स्टॉलों से बोतलबंद पानी की खरीदारी कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि रेल नीर की उपलब्धता नहीं होने के कारण दूसरे ब्रांड के बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन को रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित करानी चाहिए। वहीं इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें