फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एआरटीओ कार्यालय में छापा, संदिग्ध युवक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों पर एडीएम और एसपी ने मारा छापा
एआरटीओ कार्यालय में आधे घंटे तक चली कार्रवाई, मचा रहा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। एआरटीओ कार्यालय इन दिनों चर्चाओं में आ गया है। यहां दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सोमवार की दोपहर एडीएम और एसपी ग्रामीण ने फोर्स के साथ छापा मारा। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को दबोचा। हालांकि कार्यवाही के दौरान वह चकमा देकर वहां से निकल गया।
एडीएम अरुण कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के साथ दोपहर करीब दो बजे बजे पहुंचे। अधिकारियों के साथ शहर कोतवाली पुलिस भी मौजूद थी। अचानक पुलिस और अधिकारियों को देख हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह गाड़ी की आरसी बनवाने आया है। लेकिन, गाड़ी नंबर पूछने पर कुछ नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए अधिकारी उसे रोककर दूसरे कमरे की ओर बढ़ गए। इतने में वह मौका पाकर वहां से हट गया। वापस आने पर अधिकारी उसे खोजने लगे। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। एडीएम ने बताया कि अचानक छापा मारा गया। एक संदिग्ध युवक मिला था, लेकिन वह मौका पाकर वहां से हट गया। इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें