फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दंगल में राहुल ने मऊ के जिला केसरी रवि पहलवान को किया चित

विज्ञापन
कासिमाबाद के वेद बिहारी पोखरा में आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दांवपेंच लगाते पहलाव
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा में शुक्रवार को पूर्व जिला केसरी सुनील यादव की माता सविता देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। राहुल यादव और मऊ के जिला केसरी रवि के बीच मुकाबला खासा रोचक रहा। राहुल यादव ने बाजा दांव लगाकर रवि को हरा दिया। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि राकेश तिवारी और विशिष्ट अतिथि कुलभूषण सिंह ने सविता देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद किया। प्रतियोगिता में कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल यादव ने की। पूर्व जिला केसरी सुनील यादव ने आयोजन में पहुंचे अतिथियों और लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह कुशवाहा, कमलेश यादव, सुरेंद्र पंथी, शिव कुमार यादव उर्फ मामा, कमलेश प्रताप सिंह, कौशल सिंह, आशा यादव, फिरदौस खान, सेराज बिंद, रामाबल और रामसूरत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें