गजपतपुर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में रेड करता मेजबान टीम का रेडर। संवाद
जीवपुर गांव में प्रथम जनपद स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रघुनाथपुर और हरपुर की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रघुनाथपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरपुर को 34-30 के अंतर से पछाड़कर 4 अंकों से शानदार जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव और भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त पूर्व कैप्टन राम निवास यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने की सीख दी। उद्घाटन मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेंच और फुर्ती का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विनोद यादव, संजय यादव, अंकित यादव सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद