गाजीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र महाप्रबंधक सीएम मिनोचा ने बृहस्पतिवार को शादियाबाद ब्रांच का उद्घाटन करने के साथ जिले के सभी शाखा प्रबंधकों एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने शाखा प्रबंधकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना को लोगों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। संस्थान में चल रही गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी लोगों से स्वरोजगार अपनाने को कहा। आवश्यकतानुसार मुद्रा लोन लेने की भी सलाह दी। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक सूरजकांत, उप क्षेत्र प्रमुख मनोज बर्णवाल, संजय श्रीवास्तव, श्रीनारायण सिंह, विनोद प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्रदेव प्रसाद, सुशांत श्रीवास्तव, सुश्री जेबा अंजुम, निधि कुशवाहा, रामविलास प्रजापति आदि उपस्थित थे।