फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्वांचल विवि ने माता कुसुम देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की संबद्धता समाप्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/ दुल्लहपुर। छात्रवृत्ति घोटाले के गंभीर मामले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए माता कुसुम देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज कुड़िला जखनिया के सभी पाठ्यक्रमों की संबद्धता समाप्त कर दी है। कुलसचिव ने पत्र जारी कर ये जानकारी दी है। कुलसचिव केशलाल ने 18 दिसंबर को जारी पत्र में बताया गया कि कार्यपरिषद की 16 दिसंबर को हुई बैठक में लिए निर्णय एवं 17 दिसंबर को कुलपति के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 से महाविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उक्त महाविद्यालय में प्रवेशित सभी छात्राओं को कार्यालयीय प्रस्ताव के आधार पर निकटवर्ती ओमजी महाविद्यालय, गौरा जखनिया में स्थानांतरित किया गया है। ओमजी महाविद्यालय इन छात्राओं का प्रवेश अतिरिक्त सीट के रूप में करेगा और पाठ्यक्रम पूर्ण होते ही यह सीट स्वतः समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरित छात्राओं का प्रवेश, परीक्षा फॉर्म सबमिशन, परीक्षा आयोजन एवं अग्रेत्तर पठन-पाठन की समस्त कार्रवाई समय से पूर्ण की जाए।इसके अलावा सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में प्रवेशित सभी छात्राओं का पठन-पाठन एवं परीक्षाएं ओमजी महाविद्यालय द्वारा ही सम्पन्न कराई जाएगी। वहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माता कुसुम देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। दोनों महाविद्यालयों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें