गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी और अयोध्या के अतिरिक्त आर्थिक रूप से कम विकसित जिलों आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सह्स-वे लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर स्थित ग्राम चॉदसराय लखनऊ से प्रारंभ होकर यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग सं.-31 पर लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ तथा गाजीपुर लाभान्वित होंगे। एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत (मेन कैरिजवे पर) कुल 18 फ्लाई ओवर, सात रेलवे ओवर ब्रिज, सात दीर्घ सेतु, 118 लघु सेतु, 13 इटरचेंज (छह टोल प्लाजा सहित), पांच रैंप प्लाजा, 271 अंडरपास तथ 503 पुलियों का निर्मॉाण कार्य प्रगति पर है। एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिग, टेक ऑफ के लिए सुल्तानपुर जिले में 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 22494.66 करोड़ रुपये तथा सिविल निर्माण की अनुबंधित लागत 11216.10 करोड़ रुपये है।