फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 50 गांवों में घर-घर जल्द पहुंंचेगा शुद्ध जल

विज्ञापन
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत जनपद के हरेक गांव में घर-घर शुद्ध जल मुहैया कराना है। इसके मद्देनजर मिशन के दूसरे चरण में करीब 700 गांवों को शामिल किया गया। हरेक राजस्व ग्राम में करीब दो करोड़ की लागत से गांवों में पानी टंकी, पाइप लाइन, नल कनेक्शन का काम होना है। जिसको दिसंबर 2024 तक पूरा होना है। लेकिन डेढ़ साल में सिर्फ 50 गांवों में परियोजना पूरी होने की कगार पर है। अधिकतर जगहों पर ट्रायल और टेस्टिंग का काम चल रहा है। जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कहीं-कहीं 40 से 80 फीट पर पानी की उपलब्धता होने से लोग हर घर जल योजना की महत्ता को नहीं समझ पा रहे हैं। जबकि इस मिशन के तहत 300 फीट की बोरिंग से शुद्ध और साफ जल हरेक घर तक पहुंचाया जाना है। जबकि कनेक्शन भी फ्री है। कार्यदायी संस्थाएं काम करने में जुटी हैं। अड़चनों को कम कर अधिक से अधिक काम करने का प्रयास काम किया जा रहा है। गहमर : भदौरा ब्लाक के 46 ग्राम पंचायतों के 22 राजस्व गांवों में करोड़ो रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा है। हालांकि, 22 गांवों में पानी की टंकी के साथ घरों तक पाइप लाइन बिछाने का काम हो रहा है। सुहवल : क्षेत्र के पटकनियां गांव में 250 किलो लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण पिछले साल पूरा हो गया। पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन आपूर्ति के चालू नहीं हुई। जल निगम के एक्सईएन कासिम हाशमी ने बताया किजनपद में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावों को काफी देरी से स्वीकृति मिली। फेज-2 और फेज-5 में यहां स्वीकृति मिले हैं। जिसके तहत कार्यदायी संस्थाएं काम कर रही हैं। अगले कुछ महीनों में काम में काफी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें