फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोहरे के कारण पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोहरे के कारण 12582 पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही। सुबह और शाम में कोहरे का दौर जारी है। हालांकि दोपहर में तीखी धूप होने के कारण लोग गर्माहट महसूस कर रहे हैं। धूप के कारण दोपहर में गर्म कपड़ों को पहनने की आवश्यकता भी महसूस नहीं हो रही है। लेकिन, सुबह-शाम की गलन लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है।
विज्ञापन

पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अलावा वाराणसी-छपरा रेलखंड पर कुछ और ट्रेनें भी कोहरे के कारण विलंबित रहीं। इनमें 12562 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस तीन, 11061 पवन एक्सप्रेस पांच और 11071 कामायनी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह-शाम घना कोहरा वातावरण में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें