फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़क को लेकर जनता का प्रदर्शन, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज । स्थानीय बाजार के सौरम मोड़ के समीप मंगलवार को नगर वासियों ने खराब सड़क को लेकर काफी देरतक प्रदर्शन किया। बाजार के लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इस सड़क को आर सी सी नहीं कराया गया तो सड़क जाम किया जाएगा । सौरम मोड़ से लेकर शादियाबाद मोड़ तक कि सड़क पर मिट्टी और गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते बाजार में वाहनों के आवागमन के दौरान दिनभर डस्ट के प्रदूषण का माहौल कायम हो जा रहा है। धूल उड़ता रहता है जिसके चलते लोगों के लिए सांस लेना भी दूभर हो गया है। आश्वासन देने के बाद भी इस सड़क को सीसी रोड नहीं किया गया। लोगों का कहना है पिछले साल नवंबर में खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन किया तो विभाग ने आनन-फानन में पिच कर दिया। मात्र एक माह के अंदर ही सड़क फिर से खराब हो गई। कोरोना काल में लोगो को इस धूल के कारण सांस की कई बीमारियों का सामना करना पड़ जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में विपिन कुमार सिंह, अजय चौरसिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, भीम यादव, छोटू बिंद, फौजदार यादव, भरत मद्देशिया, राजेंद्र, छोटे लाल, लक्ष्मण, घनश्याम, मनोज, मुल्तान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें