फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महिलाओं को दी मशरूम उत्पादन की तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण व कार्यशाला में शामिल महिलाएं व विशेषज्ञ - फोटो : प्रमोद उपाध्याय
विज्ञापन
गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में मशरूम उत्पादन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर सोमवार को प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 40 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में परियोजना की प्रमुख अन्वेषक डॉ. अंजू तथा सह-अन्वेषक डॉ. शैलजा सिंह और डॉ. पूर्णिमा आनंद ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन की तकनीक, पोषण महत्व, स्वास्थ्य लाभ और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलायी। अंत में महिलाओं को निरंतर मार्गदर्शन के लिए व्हाट्सएप समूह से जोड़ा गया। इस अवसर पर आजाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम बदन यादव, ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें