फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खाद्य पदार्थों की पोषण पोटली प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट के आधार पर चिह्नित कुपोषित बच्चों को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की तरफ से गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सादात के उपस्थित न हो पाने के कारण एआरपी रविंद्र यादव, रमेश राय, सुधीर यादव, मनोज मिश्रा प्राथमिक विद्यालय महुरसा पहुंचे, वहां उन्होंने गोद लिए गए कुपोषित बच्चे और उनकी माताओं को न्यूट्रीशन आधारित खाद्य पदार्थों की पोषण पोटली प्रदान की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की माताओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए संतुलित भोजन, स्वच्छता और नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है। एआरपी रमेश राय ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जिसे सामूहिक प्रयासों से ही समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय सिंह, अमित सिंह, सोनू खरवार, राजबहादुर सिंह, कन्हैयालाल कुशवाहा, सूर्यप्रताप सिंह, योगेंद्र कुमार, प्रियंका यादव, प्रतिभा सिंह, निर्मला यादव एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें