फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की रात में मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में सलेमपुर से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च सलेमपुर सपा कार्यालय से शुरू होकर चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा, दाउदपुर, हाटा रोड, तहसील तिराहा होते हुए शहीद पार्क तक आया। कार्यकर्ता हाथ में कैंडल एवं तख्ती लिए पूरे रास्ते मनीष गुप्ता के हत्यारों को ‘फांसी दो’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे सपा नेता शशिकांत शर्मा उर्फ भुवंर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। योगी सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। उन्होंने मनीष गुप्ता की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों को दंडित करने एवं ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है कि गोरखपुर की घटना अंतिम घटना हो। कैंडल मार्च में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, बच्चन यादव, हरेंद्र यादव, फैजी, रश्मिकांत, मुलायम, जयप्रकाश, इकबाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें