नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर बृहस्पतिवार को आर्य समाज व आर्य वीर दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान झंडे को सड़क पर चिपकाकर विरोध जताया। इस दाैरान आर्य समाज के प्रधान दिलीप आर्य ने बताया कि पहलगाम में आंतकी हमला निंदनीय है। ऑपरेशन सिंदूर सराहनीय है। संगठन के लोगों ने शहर के गायत्री नगर फाटक, नखास, चीतनाथ, प्रकाश टॉकीज एवं मिश्र बाजार चौराहे पर पाकिस्तानी झंडे को सड़क पर चिपकाकर पैरों से कुचलकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दाैरान नितिन अग्रहरि, धर्मेंद्र जायसवाल, वरूण प्रकाश गुप्ता, नितिन आनंद, रविराज गुप्ता मौजूद रहे। संवाद