गाजीपुर। अखिल भारतीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर सरकार की पूंजीवादी, श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की ओर से भाकपा कार्यालय भारद्वाज भवन पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया गया। शुक्रवार को आयोजित धरना सभा में यूनियन के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामअवध ने सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ग्यारह सूत्रीय मांगपत्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। सभा में प्रांतीय सह सचिव रमेशचंद्र पाल, जिला मंत्री राम शुक्ला, सुदामा, सुनीता राजभर ने विचार व्यक्त किया।