गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की ओर से विभिन्न सवालों को लेकर सैदपुर, सदर, करंडा, जखनिया, जमानिया ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोरेाना काल में सरकार की लापवाही बताई गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र बीडीओ और एडीओ पंचायत को सौंपा। सैदपुर में आयोजित प्रदर्शन सभा में खेग्रामस के जिलाध्यक्ष नंद किशोर बिंद ने कहा कि कोरोना महामारी में हजारों लोगों की मौत आक्सीजन और वेंटिलेटर के अभाव में हुई है। इसके लिए मोदी-योगी की सरकार जिम्मेदार है। कहा कि जब दुनिया अपने नागरिकों की जान बचाने के लिए मेडिकल व्यवस्था को दुरुस्त कर रही थी उस समय मोदी सरकार बंगाल चुनाव में अपनी ताकत दिखा रही थी। कोरोना पीड़ितों को आक्सीजन तक उपलब्ध कराने में फेल यह सरकार मुआवजा देने से बच रही है। कहा कि केंद्र-प्रदेश की सरकार अप्रैल से अब तक हुई मौतों को कोरोना मृत्यु घोषित कर मृतक के आश्रित परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा दे। कहा पोलियो की तरह घर-घर मुफ्त में वैक्सीन लगाया जाए। करंडा में खेग्रामस जिला सचिव राजेश वनवासी ने मजदूरों को 365 दिन काम देने, 500 रुपया रोजाना मजदूरी देने, काम नहीं तो दस हजार रुपए लाकडाउन गुजारा भत्ता देने की मांग की। कार्यक्रम में ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, विजयी वनवासी, अमेरिका प्रधान, रामकिशन मौर्य, आजाद यादव, कन्हैया, सरोज यादव, शिवकुमार कुशवाहा, योगेंद्र भारती, राजेश प्रधान, आलोक कुमार, रोहित, मनोज कुशवाहा मौजूद थे। अध्यक्षता मोती प्रधान ने की।