फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र चालू कराने को लेकर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा, इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सरकारी क्रय केंद्र को चालू करने सहित कई मुद्दों पर मुहम्मदाबाद तहसील के सवना सरकारी क्रय केंद्र पर धरना दिया। भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि धरना चेतावनी के बाद ही सवना और सुखपुरा क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद एक हजार बोरा और सुतली के साथ चालू कर दिया, यह आंदोलन की जीत है। अगर मोदी सरकार की ओर से लाया गया किसान विरोधी कृषि कानून लागू हो गया तो न तो सरकारी क्रय केंद्र बचेगा न ही एफसीआई बचेगा। सब कुछ कारपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है कि बोरा और सुतली नहीं है का बहाना बनाकर किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को मजबूरी में 1400-1500 रुपया में अपना गेहूं बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। डीएपी की कीमत 1900 रुपया कर दिया है। इसलिए जरूरी है कि किसान सम्मान निधि 10 हजार रुपए किया जाए। अंत में डीएम को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र सक्षम अधिकारी ने आकर लिया। धरना सभा में किसान नेता प्रमोद कुशवाहा, के विजयराव, इंनौस जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अशोक यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, विजय सिंह, तारा, रणजीत, संजय कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें