फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक उपवास पर रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर जिले के शिक्षक अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में रविवार को सामूहिक उपवास पर रहे। दिन में ग्यारह से दो बजे तक वर्चुअल मीटिंग करपंचायत निर्वाचन में संक्रमित होकर दिवंगत हुए शिक्षकों-कर्मचारियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। मीटिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन के माध्यम से मांगपत्र प्रस्तुत किया गया। संगठन ने मांग किया कि जो शिक्षक चुनाव ड्यूटी के दौरान या बाद में कोरोना जैसी महामारी से संक्रमित होकर दिवंगत हो गए उन शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये की सहयोग राशि तत्काल प्रदान की जाए। साथ ही आश्रित को योग्यता में शिथिलता प्रदान करते हुए मृतक आश्रित कोटे में नौकरी प्रदान की जाए। पारिवारिक पेंशन की सुविधा सहित अन्य मामले का तत्काल निस्तारण किया जाए। अध्यक्षता अध्यक्ष नारायण उपाध्याय एवं संचालन मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर चौधरी दिनेशचंद्र राय, सौरभ पांडेय, रेयाज अहमद, रत्नेश राय, ओमनारायण राय, उमेश राय, दानिश, सतीश राय, लक्ष्मण केशरी, प्रदीप कुमार, कार्तिकेय यादव, अनिल पांडेय, एसपी राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें