फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हठधर्मी नीति के लिए सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मोदी सरकार के शासन के सात वर्षों की विफलता को लेकर भाकपा के जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर उत्तर प्रदेश किसान सभा की ओर से काला दिवस धरने के रूप में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान दिल्ली की सीमा पर छह महीने से काले कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। सरकार की हठधर्मी नीति के चलते बड़ी संख्या में उन्होंने शहादत दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की श्रमिक यूनियनें भी चार श्रम संहिता को रद्द करने एवं किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस काले दिन को मना रहे हैं। सामाजिक एवं आर्थिक विषमता को कम करने के लिए कोई नीति नहीं बना रही है। देशी में साझी शहादत एवं विरासत को जमींदोज करते हुए विभाजनकारी नीतियों पर अमल कर रही है। संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र को कुचलकर रख दिया है। इस दौरान किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र यादव, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, डा. रामबदन सिंह, ईश्वरलाल गुप्ता, रामकेर यादव, राम शुक्ला, अंगद यादव, राजेंद्र, कैलाश यादव, प्रेमशंकर यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन राम एवं संचालन घूरा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें