फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दू देवताओं का गलत तरीके से चित्रण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सिरीज ‘तांडव’ का विरोध किया जा रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मनिहारी ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने इसमें हिंदू देवताओं का गलत तरीके से चित्रण किए जाने पर एतराज जताया है। उन्होंने मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एसडीएम जखनियां को पत्रक सौंप कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि तांडव मे धर्म से जोड़कर अपराधिक तरीके से देवी -देवताओं को बोलते हुए दिखाया गया है। गलत भाषा का प्रयोग किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को आघात पहुँचाने वाले हैं। उक्त एपिसोड नंबर 01 के 22 वें मिनट में जातिगत द्वेश फैलाने वाले संवाद है। ऐसे ही संवाद और एपिसोड में भी मौजूद हैं। इसके निर्माता व निर्देशक अली अब्बास जफर, हिमांशु कृष्ण मेहरा, प्रोड्यूसर एवं एमेजोन कंपनी पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने वेब सिरीज को प्रतिबंधित करने की मांग पत्रक में की है। पत्रक सौंपने वालों में ब्लॉक प्रभारी सुमित सिंह, अंकित सिंह, अभय सिंह, रौनक सिंह, राजत सिंह, अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें