गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की ओर से किसान आंदोलन के समर्थन में सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को महिला किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की मांगे मानने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है। जो उचित नहीं है। एपवा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि कृषि कानूनों को रद्द करने के सवाल पर कड़ाके की ठंड का मुकाबला करते हुए किसान शहादत दे रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाए दमनकारी नीति अपना रही है जो इस सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को एनआईए जैसी जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर सरकार धमका रही है। उन्होंने एनआईए के दुरुपयोग पर रोक लगाने, किसानों का दमन बंद करने तथा काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग उठाई। जिला सह सचिव मंजू गोंड ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इस अवसर पर शकुंतला देवी, देवंती देवी, रिंकू देवी, दौलतिया, चंद्रावती, सहोदरी, सुगना, किरन देवी, ऊषा, सुनैना, रीमा देवी ने विचार व्यक्त किया।