फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने मुख्यद्वार बंदकर सड़क किया जाम

विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर पीजी कालेज मुख्य गेट पर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने किया सड़क ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कालेज में चल रहे वर्तमान सत्र में काउंसलिंग के दौरान बिना किसी ठोस वजह के (टीसी और जाति प्रमाण-पत्र) काउंसलिंग से वंचित किया जा रहा है। छात्रों के समर्थन में बुधवार को छात्र संघ अध्यक्ष अनुज कुमार भारती और उपाध्यक्ष उजाला जायसवाल ने कालेज के मुख्य द्वार को बंदकर सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं दूसरी ओर छात्रसंघ भवन के छत पर छात्र संघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा और तमाम छात्र चढ़कर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है कि कालेज प्रशासन बिना किसी ठोस वजह के छात्रों का प्रवेश देने से वंचित कर रहा है, जो कालेज प्रशासन का हिटलर शाही रवैया है। छात्रों ने लगभग घंटों सड़क जाम रखा। मौके पर पहुंचे गोराबाजार चौकी प्रभारी और शहर कोतवाल के काफी समझाने के बाद छात्र संघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य के सामने छात्रों की समस्या को रखा। इसके परिणामस्वरूप प्राचार्य ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर दीपक कुमार, संदीप यादव, प्रवीण पांडेय, कमलेश यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, उपेंद्र कुमार गौतम, अक्षय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें