फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज के प्रांगण में शुल्क वापसी को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में सोमवार को स्वामी सहजानंद के छात्रनेता अभिषेक गौण के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने पूूविवि. की कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने मांग की कि अतिरिक्त शुल्क वापस करें। वही छात्र नेताओं के पुतला फूंकने और नारेबाजी से जिला प्रशासन एवं पुलिसकर्मी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क वापसी की मांग को लेकर जहां पीजी कॉलेज के छात्र नेता धरनारत है वहीं अन्य महाविद्यालयों के छात्रों में रोष व्याप्त है। धरना स्थल के आस-पास दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पीजी कॉलेज के छात्रसंघ भवन पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र नेता पांचवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जौनपुर विश्वविद्यालय खिलवाड़ कर रहा है। धरना प्रदर्शन में छात्र नेता समीर सिंह, दीपक उपाध्याय, प्रवीण कुमार पांडे,धनंजय सिंह कुशवाह ,विनय सिंह ,आकाश चौधरी, ओमप्रकाश यादव,अवनीश यादव, अभिषेक यादव रिशु ,दुर्गेश यादव मुकेश, अरुण कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें