फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करीब सवा करोड़ की संपत्ति बुलडोजर लगवाकर कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-मुख्तार का रह चुका है प्रतिनिधि, मां के नाम करा ली थी रजिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के प्रमुख सहयोगी व मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर गंज मोहल्ला निवासी मिसबाहुद्दीन अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। माफिया के प्रमुख सहयोगी द्वारा किए गए अतिक्रमित भूमि को कब्जा मुक्त कराया लिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस भूमि की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।
पुलिस के मुताबिक मिसबाहुउद्दीन अंसारी, माफिया मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी है। वह मुख्तार का पूर्व में प्रतिनिधि रह चुका है। मिसबाहुउद्दीन अंसारी ने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के नाम पर जीविकोपार्जन के लिए आवंटित पोखरा (सिंघाड़ा बोने वाली भूमि) को अपने बाहुबल पर यूसुफपुरगंज स्थित भूमि कब्जा कर लिया। उसने इस भूमि को कूटरचित तरीके से अपनी मां रशीदा खातून के नाम रजिस्ट्री कराकर कब्जा कर ललिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में पुलिस और प्रशासन की टीम ने उसे कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान चहारदीवारी बनाकर व लगाए गए गेट को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। पुलिस के मुताबिक यूसुफपुर गंज कस्बा मुहम्मदाबाद कब्जा मुक्त कराई गई जमीन 0.130 हेक्टेयर (1300 वर्ग मीटर) है। इसकी बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें