फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ रेलवे बोर्ड विनोद यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार की रात पूर्वोत्तर रेलवे की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के निर्माण संगठन द्वारा कराए जा रहे औड़िहार से छपरा के बीच दोहरीकरण के कार्य में लाकडाउन के बावजूद अच्छी प्रगति दर्ज की गई। बताया गया कि इसी क्रम में औड़िहार-तरांव का दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। यह सेक्शन एक महीने के अंदर चालू कर दिया जाएगा। तरांव-आंकुसपुर के मध्य भी दोहरीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है। इस दौरान औड़िहार से छपरा दोहरीकरण के क्रम में कुछ रेलवे स्टेशनों में परिचालन की दृष्टि से बदलाव किए गए हैं। उपरोक्त परिचालन में बदलाव सिर्फ गाड़ियों के बेहतर संचालन के मद्देनजर ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें