एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक आरएस यादव और प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार ओझा ने बुधवार की शाम एप्रोच निर्माण संबंधित जानकारी के लिए निर्माणाधीन रेल-सह- रोड ब्रिज के पास पहुंचे। इसके बाद ब्रिज के दोनों तरफ का निरीक्षण करने के साथ रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान एनएचएआई के अमित कुमार ओझा, आरवीएनएल के असिस्टेंट मैनेजर रितेश, आरके सिंह, जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार और गौतम आदि मौजूद रहे।